Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बदमाशों द्वारा गोली मारने पर दूल्हे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर। बदमाशों द्वारा गोली मारने पर दूल्हे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर (24 मई)। केराकत थाना क्षेत्र के औरी डगरा के पास गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे अज्ञात युवक द्वारा एक दूल्हे को मार दी गयी। गोली मारने के मामले में दूल्हे के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतिला निवासी राजा राम यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी सुरहुरपुर निवासी मोहन यादव की लड़की के साथ गुरुवार को होने वाली थी। गुरुवार को शादी रचाने हेतु दूल्हा राहुल यादव कार से आ रहा था कि औरी डगरे के पास जाम में उसकी कार खड़ी हो गयी। इतने में दूल्हे की कार के पास एक अज्ञात युवक ने आकर दूल्हे राहुल यादव पर किसी असलहे से दो फायर कर दिया। जो एक गोली दूल्हे के एक हांथ में तथा दूसरी गोली पीठ में लगी है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। वाराणसी स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती दूल्हे का उपचार हो रहा है। जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!