Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी में तालाब में नहा रही बुआ की लड़की को बचाने में भतीजी भी डूबी, दो की मौत पर गांव में मातम

जौनपुर। बरसठी में तालाब में नहा रही बुआ की लड़की को बचाने में भतीजी भी डूबी, दो की मौत पर गांव में मातम

जौनपुर (17मई)। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में नानी के घर आई लड़की मामा के लड़की के साथ तालाब में नहाने गई थी। बुआ की लड़की को डुबते देख बचाने में भतीजी भी डूबी। दो लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत हो जाने पर गांव में पसरा सन्नाटा।
जानकारी के अनुसार सरसरा गांव निवासी हीरालाल बिंद की लड़की संजू देवी अपनी ससुराल नवलपुर गोपीगंज से सरसरा माईके आई हुई थी। संजू देवी की लगभग 7 वर्षीय लड़की महिमा अपने मामा मुकेश बिंद की 8 वर्षीय लड़की प्रिया (डिम्पल) के साथ सुबह लगभग साढ़े दस बजे गांव के पास के पोखरे में नहाने गई। पोखरे मैं नहा रही थी तभी महिमा डूबने लगी तो मामा की लड़की प्रिया उसको बचाने के लिए हाथ बढ़ाई लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गईं गहराई ज्यादा होने और दोनों बच्चियों को तैरना न आने की वजह से डुबकर मौत हो गई।साथ की और लड़कियों ने घर के लोगो को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों लड़कियों की इस दुःखद मौत पर घर मे कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मौके पर पहुँची थाने की पुलिस ने पंचनामा कर दोनों की लाश को परिवार को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!