Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी के युवक की गोधना त्रिमुहानी पर मौत, अज्ञात वाहन की धक्के लगने से हुई मौत।

जौनपुर। बरसठी के युवक की गोधना त्रिमुहानी पर मौत, अज्ञात वाहन की धक्के लगने से हुई मौत।

जौनपुर(15मई)। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना त्रिमुहानी के पास बुधवार की सुबह बाइक से जंघई जंक्शन जा रहे युवक की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव निवासी राजेश कुमार(18) पुत्र अमृत लाल अपने किसी रिश्तेदार को ट्रेन से उतारने बुधवार की सुबह 5 बजे के आसपास जंघई जंक्शन जा रहा था। वह जैसे ही गोधना के समीप पहुचा कोई अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बगल गड्ढे में जा गिरा। गिरने से सिर व हाथ मे गम्भीर चोट लग गयी। तेज आवाज सुन आसपास के लोग जब तक पहुंच पाते उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर जुटी भारी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर ले आयी। जेब से मिले आई कार्ड द्वारा उसकी पहचान होने पर परिजनों को पुलिस ने सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मीरगंज बालेन्द्र यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!