जौनपुर (5मई)। सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार के पास रविवार को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने महिला से चैन छीनने का प्रयास किया। जब वे इस काम मे सफल नही हुए तो वे महिला की पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला पत्नी छविराज दुबे निवासी प्रेम का पूरा अपने पति के साथ घर जा रही थे तभी शांतिनगर बाजार के पास दो बाइक से चार बदमाश आये और चैन छीनने का प्रयास किये। सफल न होने पर महिला की पीठ पर चाकू से वार कर दिया जिससे महिला घायल हो गयी। और बदमाश भाग गए। महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया। पुलिस को सूचना दे दी गयी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।