Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। संस्कार भारती द्वारा नव वर्ष महोत्सव का आयोजन संपन्न, कत्थक नृत्य व तबला वादन ने बिखेरी छटा

जौनपुर। संस्कार भारती द्वारा नव वर्ष महोत्सव का आयोजन संपन्न, कत्थक नृत्य व तबला वादन ने बिखेरी छटा

जौनपुर(19अप्रैल)। जनपद के शाहगंज में सामाजिक सांस्कृतिक व रचनात्मक संस्था संस्कार भारती के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में गुरुवार की देर शाम बड़े ही धूमधाम के साथ नव वर्ष महोत्सव का आयोजन संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीश सिंह भोला और विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी दुर्गावती, प्रतिमा अग्रहरि और देवेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित नव वर्ष महोत्सव में साधना ललित कला ग्रुप विंध्याचल व वाराणसी के कलाकारों द्वारा तबला वादन सहित कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नमामि गंगे, गणेश वन्दना, दुर्गा स्तुति, और घोड़े की चाल पर घुंघुरू की थाप आदि नृत्यों ने उपस्थित नगरवासियों का मन मोह लिया। वहीं अर्पिता अग्रहरि के क्लासिकल नृत्य से सभी आनंदित हो उठे।
कार्यक्रम में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रबुद्ध शाहगंज के सम्मान से संस्था द्वारा सममानित किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष हनुमान अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया और साथ ही आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट अवश्य देने का सभी से निवेदन किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्रिज किशोर बरनवाल, प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, सुनील जायसवाल, संजय अग्रहरि, अन्नपूर्णा मोदनवाल, वैभव अग्रहरि, रचित चौरसिया, अजेंद्र अग्रहरि, आनंद मोदनवाल, अनुपमा अग्रहरि सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!