जौनपुर (23मार्च)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव से एक व्यक्ति को मुंबई से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर मुंबई चली गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से काफी देर तक गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गद्दोपुर गांव निवासी अतुल कश्यप मुंबई में रहकर किसी सेठ के यहां नौकरी करता था। उसी सेठ के धन के गबन के मामले में मुंबई पुलिस को अतुल कश्यप की काफी दिनों से तलाश थी। इसी मामले में शुक्रवार की देर रात मुंबई से आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
सूत्रों से जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु मुंबई ले गई। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अपने साथ ले गए।