Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। केराकत की बेटी का सोनी टीवी पर प्रसारित सुपरस्टार सिंगर में हुआ चयन

जौनपुर। केराकत की बेटी का सोनी टीवी पर प्रसारित सुपरस्टार सिंगर में हुआ चयन

जौनपुर(18मार्च)। केराकत के त्रिलोचन महादेव बाज़ार निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा का चयन सोनी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे रियलटी शो सिंगिंग सुपरस्टार के द्वितीय चक्र में हो गया। जिसका आयोजन आगामी 14 अप्रैल को दिल्ली में होगा।सोमवार को वाराणसी (लक्सा) स्थित ओके इंटरनेशनल होटल में आयोजित ऑडिशन में पूर्वांचल भर से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। विदुषी के पिता विनय वर्मा पेशे से अध्यापक है।
मालुम हो कि इसके पूर्व विदुषी का चयन सारेगामापा लिट्ल चैम्प के मेगा ऑडिशन में हुआ था। विदुषी ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल (फूलपुर) कक्षा 6 की छात्रा है। विदुषी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रोग्राम में चयन होने पर पूरे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!