Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

जौनपुर (04मार्च)। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर के पास दो फरवरी को 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जलालपुर क्षेत्र के बिशुनपुर गॉव निवासी अम्बरीष चौबे पुत्र उमेश चौबे कजगांव बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। उसकी गॉव के ही निवासी परमानंद चौबे से दुश्मनी थी। अम्बरीष दुकान खोलने कजगांव जा रहा था। उक्त गॉव के पास अचानक उसके ऊपर चार पांच लोगों ने हमला कर दिया।उसके सिर पर ईंट से मारने लगे।अम्बरीष ने शोर मचाया तो वहां आस पास के कई लोग आ गए।

हमलावर भागने लगे। अम्बरीष ने एक युवक सोनू विश्वकर्मा निवासी कजगांव को पहचान लिया। घटना के बाद लोग थाने आये।जहाँ पुलिस ने अम्बरीष के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अम्बरीष के बताने के आधार पर पुलिस ने सोनू विश्वकर्मा तथा गोपीपुर निवासी शुभम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। एसआई विनोद सचान ने बताया कि गिरफ्तार दोनो युवको ने पूछताछ में बताया कि बिशुनपुर गॉव के निवासी परमानंद चौबे के कहने से हम दोनो व चार अन्य ने अम्बरीष पर हमला किया था। पुलिस परमानंद को गिरफ्तार करने के लिए लगातर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!