Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस ने नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस ने नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर। जिले की तेजी बाजार पुलिस ने सात किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कारवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।
तेजी बाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर सकरा निवासी प्रेम नारायन गोस्वामी पुत्र स्व. शमशेर गोस्वामी द्वारा धर्मूपुर गांव के पास से झोले में सात किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने नाजायज गांजा बेचने का जुर्म भी कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा कायम करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया जहां से माननीय न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी के समय तेजी बाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, कांस्टेबल चन्द्रविजय, दिग्विजय यादव, महिला आरक्षी पूजा यादव मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!