जौनपुर(23जन.) केराकत आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रभारी नियुक्ति होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।और खबर पाते ही कांग्रेसी गदगद हो गये।
स्थानीय सिहौली चौराहे पर स्थित काँग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गाँधी के नियुक्ति पर जमकर खुशी जाहिर किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।इस मौके पर लालता प्रसाद चौधरी, मकसूद अहमद खान, भैयालाल यादव, नन्हे सोनकर, नसीम अहमद, सिराजुद्दीन,सुशील सोनकर, शोभनाथ यादव, धर्मराज चक्रवर्ती, सुरेन्दर यादव,राजेन्द्र प्रधान,मुन्ना खान,कृष्ण कुमार गुप्ता,पारस यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बदलापुर में प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उ0 प्र0 का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। आनन फानन में श्री बजरंग पीजी कालेज घनश्यामपुर में बुद्धवार को बैठक कर खुशी से लवरेज कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महा सचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही कांग्रेस की राजनीति को एक जबरदस्त ऊर्जा मिली है। इस मौके पर पार्टी के पी सी सी सदस्य विनय कुमार सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र , मंडल बदलापुर के अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी , अवनीश पाण्डेय , जयशंकर दुबे, संतोष चतुर्वेदी , मोहन शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।