Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। हरा आम का पेड़ काटने पर एक आरोपित गिरफ्तार गया जेल

जौनपुर। हरा आम का पेड़ काटने पर एक आरोपित गिरफ्तार गया जेल

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में बाउन्ड्री के अंदर जबरन आम का पेड़ काटे जाने पर एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ पेड़ काटने का विभिन्न धाराओं में मुकदमा शनिवार को दर्ज किया था। जिसमे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सरसरा गांव के रामरथी बिंद के घर के बाउन्ड्री के अंदर हरा आम का पेड़ था। पड़ोस के मुन्ना लाल यादव सुजीत रामकृष्ण संतोष यादव सूरज ने जबरजस्ती बाउन्ड्री में आकर हरा आम का पेड़ काटने लगे। रामरती बिंद का परिवार जब विरोध किया तो दोनो पक्षो से कहा सुनी होने लगी सूचना पर पहुची बरसठी पुलिस मौके पर पहुचने सभी लोग वहां से भाग गए। पीड़ित पक्ष 5 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।रविवार को पुलिस ने एक आरोपित कृष्ण कुमार को सरसरा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी भी चार लोग फरार चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!