जौनपुर(6 दिसम्बर)। सुजानगंज में काँग्रेस पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभा कर सरकार के नीतियों के विरोध में 14 दिसम्बर 19 नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली में लोगों को चलने के लिए प्रेरित किया गया।जिसमें ब्लाक अध्यक्ष सुजानगंज शेरबहादुर सिंह की नेतृत्व में काग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरुक किया। ब्लाक अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि देश में आर्थिक संकट का बादल छा रहा है। जिस तरह अर्थ व्यवस्था घट रही है। यह सरकार सिर्फ भाषण वाली सरकार बन गई है। देश और जनता से इससे कोई सरोकार नहीं है। लगातार देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार,महिलाओं पर अत्याचार, किसानो की फसल आवारा पशुओं से चौपट हो रहा है किसान असहाय भरी निगाहों से देख रहा है। इसके विरोध में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली होने जा रही है।इस रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को चलने का आवहान किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से शिव दयाल गुप्ता, निवास शुक्ल, बाबा यादव, होरीलाल यादव, के पी यादव, राजदेव गुप्ता, रमाशंकर पटेल, पूर्णमासी हरिजन आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।