Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में आलोक गुप्त नगर व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में आलोक गुप्त नगर व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जौनपुर(27 नवबंर)। मुंगराबादशाहपुर नगर ब्यापार मंडल के हो रहे चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार गुप्त का एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण चुनाव अधिकारी राजकुमार उमरवैश्य द्वारा आलोक कुमार गुप्त को नगर ब्यापार मंडल मुंगराबादशाहपुर का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

इसके साथ ही बिश्वनाथ जायसवाल उपाध्यक्ष, नंदलाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, नीशू केशरी संगठन मंत्री को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद हेतु अतहर जिया एवं शिव कुमार द्वारा पर्चे दाखिल किए गए थे। जांच में दोनों पर्चे वैध पाये गये। जिन्हें चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। जिसके लिए आगामी 17 दिसम्बर को 9 बजे से 3 बजे तक काली जी मंदिर परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान होगा। मतगणना उसी दिन 4 बजे से शुरू होगी तथा परिणाम भी घोषित किया जाएगा। आलोक कुमार गुप्त के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर व्यापारियों, शुभचिंतकों, नगरवासियों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!