जौनपुर (13जुलाई)। बदलापुर थाना क्षेत्र के रारी कला गांव में पीली नदी पर बने बंधा पर मछली मारते समय नदी में गिरने से 25वर्षीय युवक डूब गया। जिसकी खोजबीन जारी है। घटना शनिवार सायं की है। घटना को लेकर परिजन हलकान हैं।
नेवादा मुखलिसपुर निवासी सैंडिक पुत्र सम्सुद्दीन (25) अपने अन्य पांच साथियों के साथ पीली नदी पर रारी कला गांव में बंधा पर अपने अन्य साथियों के साथ मछली मारने गया था। जहां सात बजे के करीब वह नदी में अचानक गिरने से डूबने लगा। साथियों ने हल्ला किया तो ग्रामीण उसकी खोजबीन नदी में करने लगे। लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी देर रात अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।